Muzaffarpur News: आरडीएस कॉलेज की पत्रिका ‘वर्तिका’ के प्रकाशन की तैयारी पूरी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के रामदयालु सिंह कॉलेज की वार्षिक पत्रिका 'वर्तिक' का विमोचन 19 जुलाई को कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह में होगा। प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने संपादकीय टीम के साथ बैठक कर पत्रिका की डिजाइन और सामग्री पर चर्चा की। पत्रिका में कॉलेज के महान व्यक्तियों की दुर्लभ छवियाँ शामिल की गई हैं।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। रामदयालु सिंह कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ‘वर्तिक’ का विमोचन कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर 19 जुलाई को किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने शुक्रवार को संपादकीय टीम के साथ बैठक कर पत्रिका की साज-सज्जा, संकलित रचना और छपाई पर विचार-विमर्श किया। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज पत्रिका बिल्कुल नए कलेवर के साथ तैयार हो चुकी है। संपादक डॉ. रमेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पत्रिका में कॉलेज के पुराने व महान विभूतियों की दुर्लभ छवियों को संकलित किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


