मड़वन में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव
मड़वन के डीहपकोही स्तिथ अक्षयदीप पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि आरबीआई के रिटायर कर्मी श्यामसुंदर ठाकुर व विद्यालय के चेयरमैन अशोक कुमार ठाकुर ने...
मड़वन के डीहपकोही स्तिथ अक्षयदीप पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि आरबीआई के रिटायर कर्मी श्यामसुंदर ठाकुर व विद्यालय के चेयरमैन अशोक कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन का प्रदर्शन किया। इसमें नृत्य संगीत, ड्रामा, कॉमेडी, जलजीवन हरियाली के माध्यम से लोगों को कई संदेश दिए। बच्चों के बीच प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। समापन के बाद अव्वल आए छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर स्कूल के निदेशक मनमोहन कृष्ण, वाइस चेयरमैन संध्या कुमारी, प्राचार्य नमन प्रकाश, महेंद्र ठाकुर, सुनैना देवी, मुखिया मुकुंद ठाकुर आदि थे।