ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुर‘ अन्नदाता खुद तंगहाली में जीने को विवश

‘ अन्नदाता खुद तंगहाली में जीने को विवश

देश के अन्नदाता आज खुद तंगहाली में जीने को विवश है। कांटी विधानसभा समेत आसपास के क्षेत्र के किसान जंगली जानवरों के आतंक से बर्बाद हो रहे है। सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों की चुप्पी को अब किसान...

‘ अन्नदाता खुद तंगहाली में जीने को विवश
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 15 Dec 2019 01:21 AM
ऐप पर पढ़ें

देश के अन्नदाता आज खुद तंगहाली में जीने को विवश है। कांटी विधानसभा समेत आसपास के क्षेत्र के किसान जंगली जानवरों के आतंक से बर्बाद हो रहे है। सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों की चुप्पी को अब किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। दामोदरपुर व बरियारपुर में किसान-मजदूरों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने ये बातें कही।

उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों की तबाही से मजबूर किसान खेती छोड़ने को विवश हो रहे है। इस मुद्दे पर 20 दिसंबर को जिला मुख्यालय में किसान प्रदर्शन करेंगे। अध्यक्षता शंभूशरण ठाकुर ने की। मौके पर इंद्रमोहन झा, बिट्टू गुप्ता, गीता देवी, रमेश शर्मा, सुनील पासवान, पंकज राय, सुमन गुप्ता व नरेश ठाकुर भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें