Muzaffarpur News: पदक जीतने पर विद्यालय परिवार ने किया अभिनंदन
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: सकरा के मझौलिया हिंदी उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा अनिशा कुमारी ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। उनके साथ, छात्र अविनाश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में दोनों का अभिनंदन किया गया। स्कूल के एचएम ने कहा कि इन बच्चों ने विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है।

Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के सकरा के मझौलिया हिंदी उच्च माध्यमिक 10 2 विद्यालय की छात्रा अनिशा कुमारी के स्वर्ण पदक जीतने पर स्कूल में अभिनंदन किया गया। स्कूल के छात्र अविनाश कुमार प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहे थे। स्कूल में उनका भी स्वागत किया गया। मौके पर स्कूल के एचएम प्रिंस कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों ने विद्यालय और गांव का परचम जिलास्तर पर लहराया है। मौके पर प्रेमलता कुमारी, शालिनी कुमारी, पूजा कुमारी, खुशबू कुमारी, संतोष कुमार, मुन्ना कुमार, रवि कुमार आदि थे।

