Muzaffarpur News: वीसी से आदेश वापस लेने की मांग
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में, तिरहुत स्नातक क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह ने वीसी प्रो. दिनेश चंद्र राय को पत्र लिखकर एलएल कॉलेज की भूमि की मापी के दौरान जारी किए गए भवन तुड़वाने के आदेश को वापस लेने की मांग की। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित रास्ता एलएस कॉलेज के प्राचार्य के आवास की भूमि पर है।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। तिरहुत स्नातक क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह ने वीसी प्रो. दिनेश चंद्र राय को पत्र लिखकर विवि के अभियंता को दिए गए आदेश को वापस लेने की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि अभी अंचलाधिकारी के निर्देश से एलएल कॉलेज की भूमि की मापी चल रही है। मापी के दौरान एलएस कॉलेज खेल मैदान के बगल में स्थित भवन को तुड़वाने का आदेश जारी हुआ है। उन्होंने पत्र में कहा है कि जिस रास्ते को चौड़ा करने की बात हो रही है, वह एलएस कॉलेज के प्राचार्य के आवास की भूमि है। उन्होंने इस आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की है।

