Muzaffarpur News: लिपिक के भरोसे जनता दरबार, फरियादी लौटे
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: बोचहां में जनता दरबार का आयोजन हुआ, लेकिन सीओ और आरओ मौजूद नहीं थे। इससे फरियादी आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। जनता दरबार अब एक औपचारिकता बनकर रह गया है।

Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। बोचहां प्रखंड सभागार में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में सीओ और आरओ मौजूद नहीं थे। इसपर फरियादी आक्रोशित हो गए। वे लोग अंचल लिपिक को आवेदन देकर लौट गए। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। जनता दरबार महज औपचारिकता बनकर रह गया है। आदि गोपालपुर चक अब्दुल रहमान निवासी मुन्नी तिवारी ने बताया कि अधिकारी मिलते ही नहीं हैं। रामलखन राम ने कहा कि कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। कभी सीओ साहब नहीं मिलते तो कभी आरओ गायब रहते हैं।
सुरेश महतो ने बताया कि जमीन से जुड़ा विवाद है, इसके लिए महीनों से दौड़ रहे हैं।


