Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsAnganwadi Workers Protest Against Rice Shortage at SFC Warehouse
अनाज कम देने पर सेविकाओं ने किया हंगामा

अनाज कम देने पर सेविकाओं ने किया हंगामा

संक्षेप:

गायघाट में एसएफसी गोदाम पर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने घटतौली के खिलाफ हंगामा किया। सेविकाओं का कहना है कि उन्हें 50 किलो के बैग में केवल 35 से 40 किलो चावल दिया जा रहा है। गोदाम मैनेजर द्वारा दुर्व्यवहार...

Aug 14, 2025 07:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

गायघाट,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम पर घटतौली को लेकर गुरुवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं ने हंगामा किया। सेविकाओं ने बताया कि पोषाहार वितरण के लिए चावल उठाव करने वे लोग गोदाम पर पहुंची थीं, जहां 50 किलो के बैग मे 35 से 40 किलो चावल दिया जा रहा था। शिकायत करने पर गोदाम मैनेजर द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है। पल्लेदारी के नाम पर गोदाम मैनेजर अवैध रूप से प्रति क्विंटल 24 रुपए की वसूली करते हैं। हंगामा की सूचना पर प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह व सांसद प्रतिनिधि शशांक शेखर चौहान ने गोदाम का निरीक्षण किया। प्रमुख ने सेविकाओं को आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद सेविकाएं शांत हुईं। इधर, गोदाम मैनेजर आनंद वर्मा ने आरोप को बेबुनियाद बताया है।