आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को किया सम्मानित
भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अशोक शर्मा ने गुरुवार को शहर में वार्ड 22 की आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को स्टॉल, सैनेटाइजर, मास्क और साबुन देकर सम्मानित...
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 22 May 2020 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें
भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अशोक शर्मा ने गुरुवार को शहर में वार्ड 22 की आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को स्टॉल, सैनेटाइजर, मास्क और साबुन देकर सम्मानित किया। डॉ. शर्मा ने बताया कि कोरोना संकट में सेविका-सहायिका का योगदान भी महत्वपूर्ण है। घर-घर जाकर ये अपनी सेवा दे रही हैं। उन्होंने सेविकाओं से और बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता प्रभात कुमार, नगर उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, साकेत शुभम, अजय पटेल मौजूद रहे।