ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुररातभर जागे 30, छह को ही तत्काल टिकट

रातभर जागे 30, छह को ही तत्काल टिकट

छठ संपन्न होने के बाद तत्काल टिकट के लिए फिर से मारामारी शुरू हो गई है। जंक्शन स्थित आरक्षण टिकट काउंटर के गेट पर शनिवार को पूरी रात 30 यात्रियों ने जागकर समय काटा, लेकिन रविवार की सुबह महज छह...

रातभर जागे  30, छह को ही तत्काल टिकट
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 19 Nov 2018 04:21 PM
ऐप पर पढ़ें

छठ संपन्न होने के बाद तत्काल टिकट के लिए फिर से मारामारी शुरू हो गई है। जंक्शन स्थित आरक्षण टिकट काउंटर के गेट पर शनिवार को पूरी रात 30 यात्रियों ने जागकर समय काटा, लेकिन रविवार की सुबह महज छह यात्रियों को कंफर्म एसी के तत्काल टिकट मिल सके। वहीं 24 यात्रियों के अरमानों पर पानी फिर गया। कंफर्म टिकट से वंचित यात्रियों ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह पांच बजे जंक्शन पर आ चुके थे। सुबह दस बजे टिकट की बुकिंग शुरू हुई। सबसे आगे खड़े कुछ यात्रियों को कंफर्म टिकट मिले। बाद बाकी यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल सका। इस कारण वे पुन: कतार में लग गए। करीब 30 यात्री रात भर जंक्शन पर जागते रहे। ठंड व मच्छर के बीच पल-पल काटना मुश्किल हो रहा था। कुछ यात्रियों ने घर से कंबल मंगवाया तो कुछ ने काउंटर के गेट पर शॉल ओढ़कर रात गुजार दी। इतनी मशक्कत के बाद भी रविवार की सुबह महज छह यात्रियों को ही कंफर्म टिकट मिल सका।

अभी प्रतिदिन एसी के लिए महज छह ही कंफर्म टिकट ही जारी हो पाता है। इसके बाद वेटिंग टिकट जारी होता है। इस कारण बुकिंग कर्मियों को यात्रियों का आक्रोश झेलना पड़ता है।

-बीएन प्रसाद, उप स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें