अमृत भारत ट्रेन ने बढ़ाई उत्तर बिहार की रफ्तार

Apr 04, 2026 06:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर, बिहार में अमृत भारत एक्सप्रेस से उत्तर बिहार की यात्रा व्यवस्था में तेजी आई है। यह ट्रेन बिहार के यात्रियों को सीधे दक्षिण और पश्चिम भारत से जोड़ती है। 2025 तक सभी अमृत भारत ट्रेनों में यात्रियों की संख्या 110 प्रतिशत से अधिक रहने की संभावना है। इससे मुजफ्फरपुर से मुंबई तक यात्रा में आसानी हुई है।

अमृत भारत ट्रेन ने बढ़ाई उत्तर बिहार की रफ्तार

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अमृत भारत एक्सप्रेस से उत्तर बिहार की परिचालन व्यवस्था को रफ्तार मिली है। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी समेत बिहार के यात्रियों को सीधे तौर पर दक्षिण व पश्चिम भारत से जोड़ रही है। देशभर में परिचालित 60 अमृत भारत में से 18 उत्तर बिहार से चल रही है। रेल मंत्रालय ने इसे लेकर रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया है कि मार्च 2025 तक इन अमृत भारत ट्रेनों को शत-प्रतिशत यात्री मिले हैं। आक्यूपेंसी दर 110 प्रतिशत से भी अधिक रही है। देश ही पहली अमृत भारत का परिचालन पूमरे क्षेत्राधिकार से हुआ था। ट्रेन संख्या 15557/15558 दरभंगा-आनंद विहार (ट.) अमृत भारत चली जो अयोध्या और जनकपुर को जोड़ती है।

इससे रामायण सर्किट विकसित किया गया। वहीं, मुजफ्फरपुर से दक्षिण भारत को जोड़ने के लिए रेलवे ने 15293/15294 मुजफ्फरपुर-चार्लापल्ली अमृत भारत का परिचालन शुरू किया। हालांकि, इसे नियमित करने की मांग लगातार की जा रही है। वर्तमान में यह साप्ताहिक है। इससे हैदराबाद जैसे बड़े मेट्रो सिटी से मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के लोगों का नेटवर्क विकसित हुआ।मुंबई जाने वाले यात्रियों को मिली बड़ी राहत :11015/11016 लोकमान्य तिलक(ट.)-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस और 11031/11032 पनवेल-अलीपुरदुआर अमृत भारत के परिचालन से बिहार का सीधा संपर्क पश्चिम भारत से बढ़ा। मुजफ्फरपुर से मुंबई जाने वालों को इससे बड़ी राहत मिली। मुंबई के लिए नियमित पवन और अवध एक्सप्रेस ही सिर्फ ट्रेनें हैं। इसके अलावा सीतामढ़ी से एक, दरभंगा से तीन, जोगबनी से एक, मुजफ्फरपुर से एक, बापूधाम मोतिहारी से एक अमृत भारत चली है।अमृत भारत ट्रेन, जिनका उत्तर बिहार से हो रहा परिचालन :-15557/15558 दरभंगा-आनंद विहार (ट.) अमृत भारत एक्सप्रेस-11015/11016 लोकमान्य तिलक (ट.)-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस-15293/15294 मुजफ्फरपुर-चार्लापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस15561/15562 दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस15567/15568 बापूधाम मोतिहार-आनंद विहार (ट.) अमृत भारत एक्सप्रेस14047/14048 सीतामढ़-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस19623/19624 मदार-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस16601/16602 इरोड-जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस11031/11032 पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।