Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsAmbulance Crash in Muzaffarpur Two Drivers and Doctor Injured Patient Safe
असम से मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस ने बस में मारी टक्कर, डॉक्टर सहित तीन घायल

असम से मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस ने बस में मारी टक्कर, डॉक्टर सहित तीन घायल

संक्षेप:

गायघाट/मुजफ्फरपुर में सोमवार सुबह एंबुलेंस और बस के बीच भीषण टक्कर हुई। हादसे में एंबुलेंस के दो चालक और एक चिकित्सक घायल हो गए। मरीज और उसके परिजन सुरक्षित रहे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को कबिन से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया।

Jan 12, 2026 11:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

गायघाट/मुजफ्फरपुर, हिटी। बेनीबाद थाने के दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच पर केवटसा चौक के समीप सोमवार की सुबह आठ बजे घने कुहासे में एंबुलेंस ने बस में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस सवार दो चालक और एक चिकित्सक घायल हो गए, जबकि मरीज और उसके दोनों परिजन बाल-बाल बच गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों चालक और चिकित्सक काफी देर तक केबिन में फंस रहे। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल असम निवासी चिकित्सक विनोद भारती, चालक रितेश शर्मा और वैशाली निवासी चालक हीतेश शर्मा को केबिन से बाहर निकाल कर गायघाट सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एंबुलेंस असम के शिलांग से मरीज को लेकर पटना जा रही थी। बताया जाता है कि कटरा मोड़ के पास अचानक बस सामने आ गई, जिसके बाद चालक ने एंबुलेंस से नियंत्रण खो दिया। दुर्घटना के बाद बस लेकर चालक भाग गया। इस दौरान यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने दुर्घनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर आवागमन शुरू कराया। वहीं, बेनीबाद थाना प्रभारी कुमारी सपना ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। इसमें दो असम और एक वैशाली के निवासी हैं। असम से मरीज लेकर एंबुलेंस पटना जा रही थी। मरीज का मस्तिष्क संबंधी इलाज चल रहा है। मरीज को दूसरी एंबुलेंस से पटना भेज दिया गया है। मरीज और उनके दोनों परिजन सुरक्षित हैं।