ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरबुद्ध की धरती पर आना रोमांचक यात्रा का अद्भुत पल...

बुद्ध की धरती पर आना रोमांचक यात्रा का अद्भुत पल...

बुद्ध की धरती है बिहार। यहां की मिट्टी में भी शांति और प्यार है। अमेजिंग... लवली... वी वान्ट टू स्टे हेयर। नार्वे से निकले चार दोस्तों की टोली कई देशों की यात्रा करते हुए बुधवार को मुजफ्फरपुर पहुंची।...

बुद्ध की धरती पर आना रोमांचक यात्रा का अद्भुत पल...
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 03 Oct 2019 12:46 PM
ऐप पर पढ़ें

बुद्ध की धरती है बिहार। यहां की मिट्टी में भी शांति और प्यार है। अमेजिंग... लवली... वी वान्ट टू स्टे हेयर। नार्वे से निकले चार दोस्तों की टोली कई देशों की यात्रा करते हुए बुधवार को मुजफ्फरपुर पहुंची। बिहार की पहचान को लेकर ये चारो युवा मुस्कुराते हुए बोले वी लव ऑल थिंग...।

दुनिया को समझना है और हर देश की खासियत और उनके बारे में जानना है। इसी मकसद को लेकर साइकिल से निकले ये चार छात्र कांटी के सदातपुर में लोगों के लिए कौतूहल के साथ आर्श्चजनक खुशी का विषय भी बने हुए थे।

नार्वे की राजधानी ओस्लो से विश्व भ्रमण के लिए निकले विक्टर, फ्रेडरिक, टोबिअस व ऑलिवर ने ‘हिन्दुस्तान से बातचीत की। साइकिल सवार युवकों ने बताया कि हमलोग एक साल के लिए विश्व भ्रमण पर निकले हैं। सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड व म्यांमार होते हुए भारत में प्रवेश किया। बुद्ध के बारे में अध्ययन के दौरान बिहार का नाम सुना। इसके बाद बिहार आने का भी प्लान बनाया। अरुणाचल से बिहार आने के दौरान भारत की विविध संस्कृति, वेशभूषा, भाषा, बोली व खानपान आदि से रूबरू हुए। यह हमलोगों के लिए बेहद रोमांचकारी रहा। इतनी विविधता अन्य देशों में नहीं मिली। चारों युवकों ने बताया कि हमलोग छात्र हैं। हमें एडवेंचर का शौक है। इसी शौक ने हमलोगों को साइकिल से विश्व भ्रमण के लिए प्रेरित किया। चारों ने बताया कि हमलोगों अभी दस माह और यात्रा करनी है। एक अगस्त से यात्रा की शुरंआत की है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया व इंडोनेशिया समेत दो दर्जन देशों की यात्रा शेष है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें