Muzaffarpur News: मड़वन में विशेष भूमि सर्वेक्षण में अनियमितताओं का आरोप

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मड़वन में लोक चेतना दल ने विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्ती कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया है। दल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की। आरोप है कि रैयतों द्वारा दिए गए दस्तावेजों के बावजूद सही प्रविष्टियां नहीं की जा रही हैं, जिससे भविष्य में भूमि विवाद हो सकते हैं।

Muzaffarpur News: मड़वन में विशेष भूमि सर्वेक्षण में अनियमितताओं का आरोप

Muzaffarpur News: मड़वन। एक संवाददाता लोक चेतना दल ने प्रखंड में चल रहे विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्ती कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया है। मंगलवार को दल के नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच व कार्रवाई की मांग की है। दल का आरोप है कि सर्वे कार्य के दौरान रैयतों द्वारा खतियान, रजिस्ट्री, बंटवारा व शेड्यूल से संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने के बावजूद उनके अनुरूप प्रविष्टियां नहीं की जा रही हैं। रैयतों को शेड्यूल रहने के बावजूद एक ही नाम के साथ वगैरह लिख दिया जा रहा है। इससे भविष्य में भूमि विवाद बढ़ने की आशंका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।