एसकेएमसीएच में शुरू हुई एईएस की सभी जांच
एसकेएमसीएच में एईएस के सभी वायरस की जांच शुरू हो गई है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ पूनम कुमारी ने बताया कि अब एईएस के वारयस की किसी भी जांच क

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता।एसकेएमसीएच में एईएस के सभी वायरस की जांच शुरू हो गई है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ पूनम कुमारी ने बताया कि अब एईएस के वारयस की किसी भी जांच के लिए सैंपल को आरएमआरआई, पटना नहीं भेजा जा रहा है। माइक्रोबायेालॉजी विभाग में अब हरपिज 1 और 2 वायरस, साइटोमैगेलो वायरस, जेई, मम्स मीज्लस, लेप्टोस्पायरा बैक्टिरिया और वेरिसेला जॉस्टस वायरस की जांच शुरू कर दी है। एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ महेश प्रसाद ने बताया कि एईएस के लिए सभी जांच शुरू हो जाने से जांच रिपोर्ट भी तुरंत आ जा रही है। पटना से जांच रिपोर्ट आने में देरी होती थी।अस्पतालों
में नहीं हैं एईएस की सभी दवाएं :उधर, एईएस को लेकर हुई गैप असेसमेंट की रिपोर्ट सभी पीएचसी और सदर अस्पताल ने जिला स्वास्थ्य विभाग को भेज दी है। रिपोर्ट के मुताबिक मई बीतने के बाद भी कई दवाएं सदर, पीएचसी और सकरा रेफरल अस्पताल में नहीं हैं। इन दवाओं में एम्पिसिलिन इंजेक्शन, इंजेक्शन एडरनालीन, इंजेक्शन सोडियम बायोकार्बोनेट, 3% सोडियम क्लोराइड आदि शामिल हैं। हालांकि, विभाग का कहना है कि एईएस में इस्तेमाल होने वाली सभी दवाएं अस्पतालों में मौजूद हैं। मरीजों का इलाज उन्हीं दवाओं से किया जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


