Muzaffarpur News: गायघाट : शराब तस्करों ने दी जान से मारने की धमकी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: गायघाट के महमदपुर सूरा के निवासी लखींद्र सहनी और अन्य को शराब तस्करों ने जान से मारने की धमकी दी है। लखींद्र सहित अन्य लोगों ने पुलिस में सुरक्षा के लिए आवेदन दिया। यह धमकी उस समय बढ़ी जब पुलिस ने तस्करों की शराब भट्ठी को ध्वस्त किया था। थानेदार ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Muzaffarpur News: गायघाट : शराब तस्करों ने दी जान से मारने की धमकी

Muzaffarpur News: गायघाट,एक संवाददाता। महमदपुर सूरा के नया टोला निवासी लखींद्र सहनी, सकिंदर सहनी, धर्मेंद्र सहनी, राजीव सहनी व मुकेश सहनी को शराब तस्करों ने जान मारने की धमकी दी है। इसको लेकर लखींद्र सहनी सहित अन्य लोगों ने शुक्रवार को गायघाट थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। बताया कि गुरुवार की शाम पुलिस ने झाड़ी में चल रही देसी शराब की भट्ठी ध्वस्त की थी। पुलिस के आने की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। शराब तस्करों को आशंका है कि लखींद्र सहनी ने ही पुलिस को शराब भट्ठी की सूचना दी थी। ग्रामीणों ने बताया कि आधा दर्जन लोगों का समूह शराब तस्करी में शामिल है।

कुछ दिन पहले शराब की तस्करी नहीं करने का आग्रह किया गया था। इसके बाद से तस्करों द्वारा खुलेआम जान से मारने की धमकी दी जा रही है। गायघाट थानेदार जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: गायघाट : शराब तस्करों ने दी जान से मारने की धमकी