Muzaffarpur News: सीएसपी लूटकांड का वांटेड अक्षय गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर/मड़वन। करजा थाना क्षेत्र में सीएसपी लूटकांड में वांटेड अक्षय कुमार को एसटीएफ ने गिरफ्तार

Muzaffarpur News: सीएसपी लूटकांड का वांटेड अक्षय गिरफ्तार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर/मड़वन। करजा थाना क्षेत्र में सीएसपी लूटकांड में वांटेड अक्षय कुमार को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने सोनपुर रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर अक्षय को दबोच लिया। वह मोतीपुर थाने के बरियारपुर का निवासी है। जिले के टॉप-10 वांटेड में अक्षय का नाम शामिल था। पिछले साल 15 मई को अक्षय कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर करजा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में हथियार का भय दिखाकर 1.72 लाख रुपए लूट लिए थे। इसके बाद से फरार चल रहा था। अक्षय पर करजा व बरुराज थाना में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं।

करजा पुलिस ने गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।