Muzaffarpur News: विधायक ने पांच जगहों पर ट्रांसफॉर्मर का किया उद्घाटन

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में विधायक अजीत कुमार ने कांटी और मड़वन में पांच ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। इससे लोगों को निर्बाध बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा कि गांवों में बिजली की समस्याओं को ध्यान में रखकर यह योजना बनाई गई है। इस कार्य में कई स्थानीय नेता और अधिकारी शामिल थे।

Muzaffarpur News: विधायक ने पांच जगहों पर ट्रांसफॉर्मर का किया उद्घाटन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। कांटी व मड़वन में शुक्रवार को विधायक अजीत कुमार ने बिजली के पांच ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पांच जगहों पर ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। इससे लोगों को निर्बाध रूप से बिजली मिलेगी। कांटी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव, कस्बे व टोले में बिजली की सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता सूची में शामिल है। कहा कि संबंधित क्षेत्र के लोगों ने जर्जर तार, लो वोल्टेज, टूटे पोल समेत बिजली की समस्याओं से अवगत कराया था। कार्यपालक अभियंता पश्चिमी मो. साजिद हुसैन, एई सत्यपाल, जेई अविनाश रंजन, मुखिया इंद्रमोहन झा, दिलीप कुमार, अशोक सिंह, अरविंद सिंह, दिलीप सिंह, विनय सिंह, चंचल कुमार, सीतलाल पासवान, अशोक कुशवाहा, शिवनाथ साह, जिला पार्षद आभा ठाकुर, सुनील कुमार, मुकेश महतो, मो. फिरोज, सीमा देवी, अनिल ठाकुर, पवन कुमार, मो. नसीरुद्दीन, निगम कुमार, सुधा देवी, शोभा देवी, कौशल्या देवी आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।