
विधायक की जीत पर रक्सा गांव में रामधुन अष्ट्याम
मड़वन के रक्सा गांव में कांटी विधायक ई. अजीत कुमार की जीत के उपलक्ष्य में 24 घंटे का रामधुन अष्ट्याम आयोजित किया गया। विधायक ने सरकारी योजनाओं में घूस मांगने की शिकायत करने की अपील की। ग्रामीणों ने जंगली सुअर और कचड़ा डंपिंग प्वाइंट से संबंधित समस्याएं उठाईं, जिनका समाधान करने का आश्वासन दिया गया।
मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड के रक्सा गांव में मंगलवार को कांटी विधायक ई. अजीत कुमार की जीत के उपलक्ष्य में 24 घंटे का रामधुन अष्ट्याम किया गया। इस अवसर पर एक समारोह का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने कहा कि दाखिल-खारिज समेत किसी भी सरकारी योजना में यदि कोई व्यक्ति घूस की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत दी जाए। इस पर कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जंगली सुअर के बढ़ते आतंक का मुद्दा उठाया। जंगली सुअर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। विधायक ने कहा कि आगामी सप्ताह वे इस समस्या के समाधान पर वरीय प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
इसके अलावा रौतिनिया स्थित कचड़ा डंपिंग प्वाइंट से हो रही परेशानी का भी मामला उठाया गया। विधायक ने बताया कि इसी सप्ताह से वहां नियमित छिड़काव का कार्य शुरू कराया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। मौके पर नवल राय, उपेंद्र राय नीरज साह प्रेमशंकर राय, संजय राय, राजेंद्र महतो, राजमंगल सिंह, किशोरी राय, संजय फौजी, अमर फौजी , कमल यादव, अनिल सिंह उप मुखिया, पंडित संजय पांडे, शिवजी यादव, संजय राय, राजकुमार राय, सदानंद सिंह, नागेन्द्र गिरी, अनिल सिंह, चूल्हाई पासवान आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




