ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरदिल्ली के कृषि वैज्ञानिकों ने सरमस्तपुर में किया फसलों का अवलोकन

दिल्ली के कृषि वैज्ञानिकों ने सरमस्तपुर में किया फसलों का अवलोकन

सकरा के सरमस्तपुर गांव में शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पूसा के कृषि वैज्ञानिकों की टीम उप निदेशक डॉ. जेपी शर्मा व डॉ. अंजनी कुमार के नेतृत्व में शनिवार को किसान के खेतों में...

दिल्ली के कृषि वैज्ञानिकों ने सरमस्तपुर में किया फसलों का अवलोकन
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 20 Jan 2018 11:03 PM
ऐप पर पढ़ें

सकरा के सरमस्तपुर गांव में शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पूसा के कृषि वैज्ञानिकों की टीम उप निदेशक डॉ. जेपी शर्मा व डॉ. अंजनी कुमार के नेतृत्व में शनिवार को किसान के खेतों में लगी फसल को देखने पहुंची। कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने सरमस्तपुर गांव के खेतों में लगे गेहूं, राई,मटर, मसूर, राहर,केला, टमाटर,गाजर,बैगन,आलू, मक्का, लहसून,गोभी,परबल,अदरक, हल्दी आदि फसलों का अवलोकन किया। कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने किसानों के खेतों में लगी फसल के निरीक्षण के बाद किसानों के मेहनत व फसलों की देखरेख व उपचार की जानकारी लेकर काफी खुश दिखे। दिल्ली से आए वैज्ञानिकों ने राई की फसल देखकर राई की ग्रेडिंग मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान उदयान रत्न से सम्मानित दिनेश कुमार, अंजना कुशवाहा, अरविंद कुमार नवीन ,अयोध्या प्रसाद , सकलदेव साह,आभा देवी,ब्यूटी कुमारी, प्रभात कुमार आदि ने कृषि वैज्ञानिकों की मदद की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें