अग्निवीर : कल से मुजफ्फरपुर में शुरू होगी 15 जिलों की बहाली

Feb 16, 2026 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर समेत 15 जिलों के लिए अग्निवीर बहाली प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। चक्कर मैदान में 17 से 28 फरवरी के बीच अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और मेडिकल जांच होगी। 7040 अभ्यर्थी विभिन्न श्रेणियों के लिए शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने बहाली के लिए तैयारी पूरी की है।

अग्निवीर : कल से मुजफ्फरपुर में शुरू होगी 15 जिलों की बहाली

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर, पटना समेत 15 जिलों के लिए अग्निवीर बहाली की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में 17 से 28 फरवरी के बीच अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और मेडिकल जांच होगी। पहली बार चक्कर मैदान में मुजफ्फरपुर भर्ती कार्यालय के अलावा दानापुर भर्ती कार्यालय की भी बहाली हो रही है। इसमें मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, सीवान, पटना, सारण, वैशाली और गोपालगंज के 7040 अभ्यर्थी विभिन्न तारीखों में शामिल होंगे। बहाली प्रक्रिया को लेकर सेना भर्ती कार्यालय को ओर से एडमिट कार्ड जारी किया गया है। इस संबंध में रविवार को मुजफ्फरपुर सेना भर्ती कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।

इसमें बताया गया है कि ऐसा पहली बार होगा कि अग्निवीर अभ्यर्थियों को किन्हीं दो श्रेणियों के लिए अलग-अलग आवेदन करने के बाद भी एक भर्ती रैली और मेडिकल जांच से गुजरना होगा। भर्ती रैली पूरी होने के बाद उनसे अंतिम विकल्प पूछा जाएगा कि वह किस श्रेणी में जाना चाहते हैं। आज दोपहर से पहुंचने लगेंगे अभ्यर्थी : बताया जाता है कि सोमवार की शाम से ही बहाली के लिए अभ्यर्थियों को चक्कर मैदान में इंट्री दी जाएगी। सुबह पांच बजे के बाद अग्निवीर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अग्निवीर बहाली प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थी चक्कर मैदान में सोमवार को दोपहर बाद से पहुंचने लगेंगे। जिला प्रशासन ने बहाली के लिए पूरी तैयारी का दावा किया है। इनके लिए शारीरिक दक्षता व मेडिकल जांच : अग्निवीर जनरल ड्यूटी अग्निवीर टेक्निकल अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्नीकिल अग्निवीर ट्रेड्समैन (दसवीं पास) अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं पास) मुजफ्फरपुर भर्ती बोर्ड के अधीन जिलों की बहाली तारीख : जिला तारीख पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) 17 फरवरी दरभंगा व समस्तीपुर 18 फरवरी बेतिया व सीतामढ़ी 19 फरवरी मधुबनी, मुजफ्फरपुर व शिवहर 20 फरवरी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।