एक से 15 जून तक होगी अग्निवीर की परीक्षा
मुजफ्फरपुर में अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर बहाली के लिए रजिस्ट्रेशन 13 अप्रैल को समाप्त हुआ। कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) की परीक्षा 1 से 15 जून तक होगी, जिसमें 26,868 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र मुजफ्फरपुर, दरभंगा और समस्तीपुर में बनाए गए हैं। प्रवेश पत्र जल्द ही उपलब्ध होंगे।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर बहाली के लिए 13 अप्रैल को रजिस्ट्रेशन खत्म हो गया। कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) की तारीख की घोषणा मुजफ्फरपुर सेना भर्ती बोर्ड ने जिला प्रशासन के माध्यम से कर दी है। परीक्षा एक से 15 जून तक होगी। मुजफ्फरपुर में पांच, दरभंगा में दो और समस्तीपुर में एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) और पश्चिम चंपारण (बेतिया) के 26,868 अभ्यर्थी शामिल होंगे।मालूम हो कि 13 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच अग्निवीर जेनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क सह स्टोरकीपर, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवां व दसवां) श्रेणियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की गई थी।
कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जल्द ही भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिये जाएंगे। अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी लाना अनिवार्य रहेगा। साथ में वैध फोटो युक्त पहचान पत्र रखना होगा।
लेखक के बारे में
Somnath Satyomशॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।
विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


