ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरगोरौल में अघोरिया बाजार का ताड़ी धंधेबाज गिरफ्तार

गोरौल में अघोरिया बाजार का ताड़ी धंधेबाज गिरफ्तार

पुलिस ने छापेमारी कर मुजफ्फरपुर के एक ताड़ी धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। धंधेबाज ऑटो पर 315 लीटर अवैध बनाबटी ताड़ी लेकर जा रहा था। मौके से ऑटो व चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष दिलीप कुमार...

गोरौल में अघोरिया बाजार का ताड़ी धंधेबाज गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 23 Nov 2017 01:35 AM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस ने छापेमारी कर मुजफ्फरपुर के एक ताड़ी धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। धंधेबाज ऑटो पर 315 लीटर अवैध बनाबटी ताड़ी लेकर जा रहा था। मौके से ऑटो व चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।

थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि एनएच 77 के इनायतनगर गंजहॉट प्लाइ ओवरब्रिज के पास धंधेबाजों को बनाबटी ताड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया है। धंधेबाज अघोरिया बाजार का सूरज कुमार व ऑटो चालक देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को पूछताछ के बाद हाजीपुर जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें