Muzaffarpur News: काम करना था ऑडिटोरियम का, तोड़ दिया लेक्चर थियेटर

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, एसकेएमसीएच में काम करने वाली एजेंसी ने न्यू लेक्चर थियेटर में बिना आदेश के मरम्मत शुरू की। प्राचार्य प्रो. कुमारी विभा ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। ब्लॉक ई के हॉस्टल की मरम्मत भी लंबे समय से नहीं हुई थी। प्राचार्य ने मरम्मत कार्य की निगरानी के लिए कर्मचारियों की तैनाती की। कॉलेज में एमबीबीएस की सीट बढ़ने पर हॉस्टल का भी ध्यान रखा जा रहा है।

Muzaffarpur News: काम करना था ऑडिटोरियम का, तोड़ दिया लेक्चर थियेटर

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसकेएमसीएच में काम करने वाली एजेंसी ने बिना कॉलेज प्रशासन के आदेश के न्यू लेक्चर थियेटर में मरम्मत का काम शुरू कर दिया, जबकि उसे ऑडिटोरियम का काम दिया गया था। जानकारी मिलने पर एसकेएमसीएच की प्राचार्य प्रो. कुमारी विभा ने निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों को जमकर फटकार लगायी। उन्होंने एजेंसी के कर्मचारियों को पत्र भी दिखाया, जिसमें उन्हें ऑडिटोरियम को मरम्मत करना था। एसकेएमसीएच में अभी मरम्मत के कई काम चल रहे हैं। जहां-जहां भवन जर्जर है, उसकी मरम्मत करायी जा रही है। इसी के तहत ऑडिटोरियम की मरम्मत करानी थी। न्यू लेक्चर थियेटर में सिर्फ एसी लगाना था, लेकिन एजेंसी ने थियेटर में भी तोड़फोड़ शुरू कर दी。

हॉस्टल की मरम्मत

इतना ही नहीं, एजेंसी को ब्लॉक ई के ब्वॉयज हॉस्टल की मरम्मत का आदेश अप्रैल में ही दिया गया था, लेकिन आधी जुलाई बीतने के बाद भी मरम्मत नहीं शुरू हुई है। हॉस्टल के जर्जर होने से कई छात्रों ने प्राचार्य से शिकायत भी की थी। इसके बाद प्राचार्य ने निर्माण एजेंसी को बुलाकर मरम्मत नहीं करने पर भी जमकर फटकार लगायी और तुरंत मरम्मत करने का निर्देश दिया। प्राचार्य के निर्देश के बाद मंगलवार से ब्वॉयज हॉस्टल में मरम्मत का काम शुरू हुआ। प्राचार्य ने निर्माण कार्य की निगरानी के लिए कर्मचारियों की भी तैनाती कर दी है। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में एमबीबीएस की सीट बढ़ने पर हॉस्टल की भी व्यवस्था की जा रही है। हमारे पास एक बड़ा हॉस्टल है, उसे थ्री सीटेड बनाया जायेगा। कॉलेज में नये सत्र से एमबीबीएस में 150 सीटों पर दाखिला होगा。

सामान्य प्रश्न

एसकेएमसीएच में किस गतिविधि की शिकायत की गई?
एसकेएमसीएच में एजेंसी द्वारा बिना आदेश के न्यू लेक्चर थियेटर में मरम्मत का काम शुरू करने की शिकायत की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।