DM started the census by doing self-counting through mobile
मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच के पीकू में शुक्रवार को दो बच्चों में एईएस की पुष्टि हुई। इनमें एक बच्चा औराई का और दूसरी बच्ची पूर्वी चंपारण की है। दोनों को 17 अप्रैल को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। एईएस का कारण एक में एसेप्टिक मेनेंजाइटिस और दूसरी में हाइपोग्लाइसीमिया बताया गया।

मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच के पीकू में शुक्रवार को दो बच्चों में एईएस की पुष्टि हुई। इनमें मुजफ्फरपुर के औराई का बच्चा और पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन की रहने वाली बच्ची है। दोनों को ठीक होने पर 17 अप्रैल को डिस्चार्ज कर दिया गया। औराई के रहने वाले शिवांश कुमार को चमकी के लक्षण के बाद 13 अप्रैल को एसकेएमसीएच के पीकू में भर्ती कराया गया था। जांच में उसमें एईएस की पुष्टि हुई। अस्पताल की रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे में एईएस का कारण एसेप्टिक मेनेंजाइटिस बताया गया है। वहीं, पूर्वी चंपारण के मधुबन की स्नेहा कुमारी को भी 13 अप्रैल को चमकी के लक्षण होने पर एसकेएमसीएच की पीकू में भर्ती किया गया था।
उसमें एईएस का कारण हाइपोग्लाइसीमिया बताया गया। बच्ची को ठीक होने पर 17 अप्रैल को डिस्चार्ज कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


