ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुर1800 सीटों पर रुका एडमिशन

1800 सीटों पर रुका एडमिशन

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीजी की 1800 सीटों पर एडमिशन रुका हुआ है। विवि प्रशासन की ओर से तमाम पीजी विभागों को पत्र नहीं जाने के कारण यह स्थिति बनी हुई है। पीजी सत्र 2018-19 में एडमिशन के लिए 14...

1800 सीटों पर रुका एडमिशन
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरTue, 13 Aug 2019 04:37 PM
ऐप पर पढ़ें

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीजी की 1800 सीटों पर एडमिशन रुका हुआ है। विवि प्रशासन की ओर से तमाम पीजी विभागों को पत्र नहीं जाने के कारण यह स्थिति बनी हुई है। पीजी सत्र 2018-19 में एडमिशन के लिए 14 विभागों की ओर से मेरिट लिस्ट जारी होनी है। 10 विषयों में छात्रों की संख्या कम होने के कारण काउंसिलिंग होनी है।

पीजी विभागों की ओर से फर्स्ट मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन पिछले महीने ही पूरा हुआ। इसके बाद से छात्र सेकेंड मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। फर्स्ट लिस्ट के बाद 1800 से अधिक सीटें बच गई हैं। इनमें पीजी विभागों से लेकर कॉलेजों तक की सीटें हैं। पीजी विभागों की ओर से अपनी बची हुई सीटों के अलावा कॉलेजों की बची हुई सीटों पर पीजी में एडमिशन होना है।

एक सप्ताह पहले विवि में एडमिशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में बची हुई सीटों पर एडमिशन लेने पर फैसला हुआ था। इसमें तय हुआ था कि 10 विषयों के लिए काउंसिलिंग होगी। इन विषयों में प्रथम काउंसिलिंग में छात्र कम आये थे। इसके लिए दोबारा काउंसिलिंग होनी है। इसके लिए 17 व 18 अगस्त की तिथि तय की गई थी। 14 विषयों में सीधे मेरिट लिस्ट जारी होनी है। इन विषयों में सीटों से कहीं अधिक छात्र पहली काउंसिलिंग में आये थे। ऐसे में सीधे मेरिट लिस्ट जारी करना है। विभागाध्यक्षों का कहना है कि मेरिट लिस्ट तैयार है। लेकिन विवि की ओर से आदेश जारी करने के बाद ही मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है। इधर, मेरिट लिस्ट पर विवि प्रशासन के आदेश के बाद ही पत्र जारी किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें