Muzaffarpur News: सहयोग शिविर में सबसे ज्यादा शिकायतें भूमि विवाद के

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में प्रशासन ने विभिन्न प्रखंडों में सहयोग शिविर का आयोजन किया। इसमें भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन और बिजली सुधार के मामलों पर शिकायतें आईं। अधिकारियों ने मौके पर अधिकांश समस्याओं का समाधान किया, लेकिन कुछ स्थानों पर व्यवस्था में कमी की वजह से ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की।

Muzaffarpur News: सहयोग शिविर में सबसे ज्यादा शिकायतें भूमि विवाद के

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिटी। जिले के विभिन्न प्रखंडों में मंगलवार को प्रशासन की ओर से सहयोग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें सबसे ज्यादा शिकायतें भूमि विवाद की आईं। ग्रामीणों ने शिविर में राशन कार्ड, आवास योजना, वृद्धा पेंशन, बिजली विपत्र सुधार और अन्य मामलों के आवेदन दिए। इनमें से ज्यादातर आवेदनों का अधिकारियों ने मौके पर ही निपटारा किया। शिविर में मौजूद अधिकारियों ने आम लोगों के साथ सीधा संवाद कर उनकी परेशानियों को जाना और समाधान का आश्वासन दिया। कुछ जगहों पर व्यवस्था में कमी व काउंटर कम होने पर ग्रामीणों ने नाराज़गी जताई।

मोतीपुर प्रखंड की जानकारी

मोतीपुर प्रखंड की बरियारपुर पूर्वी, पश्चिम, उत्तरी और मोरसंडी पंचायत में शिविर लगा। अध्यक्षता बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता ने की। मौके पर मुखिया बबीता दवी, नागेंद्र सहनी, कृष्ण कुमार निषाद, शबाना खातून, पवन यादव, मो. वसीम, शशि रंजन सिंह आदि थे। मीनापुर प्रखंड की पैगम्बरपुर, हरका मानशाही और गोरीगामा पंचायत में शिविर लगा। इस दौरान कुल 223 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 64 का मौके पर निष्पादन कर दिया गया। अध्यक्षता बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने की। मौके पर अपर समाहर्ता संजय कुमार, ज्ञानेन्दु प्रसाद, प्रियंका कुमारी, अभिलाषा कुमारी, पंकज किशोर पप्पू, मो. सदरुल खां, मुकेश कुमार व डॉ. आशीष थे।

साहेबगंज और गोरौल पंचायतों में शिविर

साहेबगंज की रूप छपरा, सरैया और राजेपुर पंचायत में लगे शिविर में भू-विवाद, पेंशन, नलजल, बिजली और राजस्व के मामले अधिक आए। तीनों पंचायतों से 252 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर मुखिया मिंता देवी, मुखिया सरोज कुमार, मुखिया रेणु देवी, रामनरेश मालाकार, अन्नपूर्णा कुमारी, राकेश कुमार आदि थे। गोरौल नगर पंचायत के वार्ड 12 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 208 पर शिविर लगा। अध्यक्षता नगर पंचायत की उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी ने की। इसमें सैकड़ों वार्डवासियों ने समस्याएं रखीं। मौके पर अर्चना, संजय सिंह, मोहन प्रसाद चौरसिया, संतोष प्रसाद, नीलेश रंजन आदि थे।

औराई की पंचायतों का शिविर

औराई की तीन पंचायतों में लगे शिविर में आए 165 आवेदन

औराई की तीन पंचायतों में लगे शिविर में 165 मामले लेकर फरियादी पहुंचे। इसमें से 60 फसदी का निष्पादन किया गया। बीडीओ रजनी शंकर झा ने बताया कि प्रखंड की औराई, बिशनपुर गोकुल व राजखंड दक्षिणी पंचायत में शिविर लगा। सबसे अधिक वृद्धा पेंशन के आवेदन आए। परिमार्जन व दाखिल खारीज के मामले आए। मौके पर प्रमोद राज, पुष्पा गुप्ता, मंजर आलम, गौतम कुमार, मुन्ना गुप्ता, उमा शंकर गुप्ता थे।

व्यवस्था की कमी की समस्या

मुशहरी व गायघाट में दिखी तैयारी की कमी

मुशहरी की मणिका हरिकेश, डुमरी और नरौली पंचायत में शिविर लगा। पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं होने और विभागीय तैयारियों में कमी के कारण इनमें ग्रामीणों की भागीदारी कम रही। मुखिया तरुण पासवान ने व्यवस्था पर नाराज़गी जताई। गायघाट की सात पंचायतों जमालपुर कोदयी, शिवदाहां, केवटसा, लदौर, बलौरनिधि, सुस्ता व महमदपुर सूरा में शिविर लगा। कई पंचायतों में इक्का-दुक्का विभागों के ही काउंटर लगाए गए। लदौर के पैक्स अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रचार-प्रसार नहीं किया गया था। अन्य पंचायतों का भी यही हाल रहा। बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि महमदपुर सूरा में 183, सुस्ता में 148, लदौर में 201, केवटसा में 31, बलौरनिधि में 95, जमालपुर कोदई में 58 व शिवदाहां पंचायत में 80 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

सामान्य प्रश्न

सहयोग शिविर में सबसे ज्यादा शिकायतें किस मुद्दे पर आईं?
सहयोग शिविर में सबसे ज्यादा शिकायतें भूमि विवाद की आईं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: सहयोग शिविर में सबसे ज्यादा शिकायतें भूमि विवाद के