पुलिस ने दुबहा गांव में छापेमारी कर महिला से छेड़खानी के आरोप में चंदन कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर नशे की हालत में एक महिला के घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप है। आरोपित के पास से पुलिस ने एक बोतल शराब भी बरामद की है। थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से मिली सूचना के आधार छापेमारी कर चंदन को गिरफ्तार किया गया है।
अगली स्टोरी