ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरसदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ें

सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ें

एनडीए की सरकार में चारों तरफ लूट, हत्या चरम पर है, बाढ़ से पीड़ित परिवार के बदले सूखे में रह रहे लोगों को पैसा भेजा जा रहा है और बाढ़ पीड़ितों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। यह बातें कटरा में कांग्रेस...

सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ें
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 27 Jul 2019 07:36 PM
ऐप पर पढ़ें

एनडीए की सरकार में चारों तरफ लूट, हत्या चरम पर है, बाढ़ से पीड़ित परिवार के बदले सूखे में रह रहे लोगों को पैसा भेजा जा रहा है और बाढ़ पीड़ितों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। यह बातें कटरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूरज दास ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता आइटी सेल के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश ने की। मौके पर जिलाध्यक्ष सूरज दास ने गंगिया निवासी चन्द्रकान्त मिश्रा को प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया। जिलाध्यक्ष ने पार्टी संगठन को प्रखण्ड स्तर पर मजबूत करने, सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने को कहा। बैठक को अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनौवर आजम, तनवीर आलम, रजनीश कुमार, अम्बकेश्वर सिंह,सहदेव भगत, केशव प्रसाद सिंह, विजय कुमार ने भी संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें