ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरहर माह पांच परिवार को पार्टी से जोड़ें कार्यकर्ता

हर माह पांच परिवार को पार्टी से जोड़ें कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, भाजपा विचारों व सिद्धांत वाली पार्टी है। पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर एक महीने में पांच परिवारों को...

हर माह पांच परिवार को पार्टी से जोड़ें कार्यकर्ता
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 23 May 2018 08:18 PM
ऐप पर पढ़ें

कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, भाजपा विचारों व सिद्धांत वाली पार्टी है। पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर एक महीने में पांच परिवारों को जोड़ें। ये बातें प्रखंड परिसर स्थित व्यापार मंडल गोदाम में आयोजित भाजपा के त्रिबल विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में उपस्थित विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कही।

उन्होंने कहा कि हर घर बिजली, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, अटल पेंशन योजना के तहत गरीबों को सहायता राशि, आयुष्मान भारत के तहत गरीबों को स्वस्थ लाभ, सुकन्या योजनाओं के तहत बालिकाओं के भविष्य की सुरक्षा, जनधन योजना के तहत गरीबों को कुशल बनाने व युवाओं को कुशल रोजगार प्राप्त करने के लिए कौशल विकास केंद्र खोलकर नरेंद्र मोदी ने देश के विकास विकास को एक नया आयाम दिया है। जिसका लाभ जनता 2019 के चुनाव में जरूर देगी। वहीं सांसद अजय निषाद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से विपक्षी दलों के सवालों से निपटने का प्रशिक्षण दिया। मौके पर प्रमुख नूनू चौधरी, श्रीराम साह, सोभेंद्र सिंह,मनोज तिवारी, सुभाष शर्मा आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें