ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरदोषी पुलिस अधिकारियों पर हो कार्रवाई

दोषी पुलिस अधिकारियों पर हो कार्रवाई

अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) व भाकपा माले ने कुढ़नी प्रखंड के फकुली ओपी में प्रशिक्षु महिला दारोगा कविता कुमारी के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार की घटना की निंदा की...

दोषी पुलिस अधिकारियों पर हो कार्रवाई
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 02 Sep 2020 08:44 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) व भाकपा माले ने कुढ़नी प्रखंड के फकुली ओपी में प्रशिक्षु महिला दारोगा कविता कुमारी के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार की घटना की निंदा की है। माले के जिला सचिव कृष्ण मोहन व ऐपवा की जिलाध्यक्ष शारदा देवी ने घटना में शामिल पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि महिला पुलिस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार बेहद गंभीर मामला है। महिला पुलिस अधिकारी भी सुरक्षित नहीं है और उसे सुरक्षा के लिए आंसू बहाना पड़ रहा है। राज्य सरकार को महिला विरोधी दोषी पुलिस अधिकारी पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। महिला पुलिस अधिकारी कविता देवी को जरूरी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। यदि दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो माले व ऐपवा की ओर से आंदोलन किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें