घुमंतू समुदाय के साथ मिलकर मनाया विमुक्ति दिवस
कर्णपुर दक्षिणी में शनिवार को एक्शन एड के सदस्यों ने घुमंतू समुदाय के साथ मिलकर विमुक्ति दिवस मनाया। 31 अगस्त 1952 को घुमंतू समाज को अपराधी होने की आधिकारिक छाप से मुक्ति मिली थी। संगठन के प्रयास से...

बोचहां। कर्णपुर दक्षिणी में शनिवार को एक्शन एड के सदस्यों ने घुमंतू समुदाय के साथ मिलकर विमुक्ति दिवस मनाया। प्रखंड समन्वयक राजगीर कुमार व मानवाधिकार रक्षक रामसुंदर राम ने कहा कि अपराधी होने की आधिकारिक छाप से घुमंतू समाज को 31 अगस्त 1952 को मुक्ति मिली थी। संगठन के प्रयास से समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके बच्चों की पढ़ाई एवं व्यवहार परिवर्तन की कोशिश जारी है। कार्यक्रम में विकास मित्र शीला भारती, आशा सुमित्रा देवी तथा पूर्व वार्ड सदस्य राजकुमार सहनी उपस्थित थे। इस अवसर पर समुदाय के सदस्यों ने लोकगीत गाया। कार्यक्रम में राजेंद्र कुरेड़ी, शीतलाधामी, किरण देवी, बिजुली, बूटन, जीवन, डोमनी देवी, महिमा देवी, अनार्जित, मनु करोड़ी, राजेश करोड़ी, गीता देवी, अंगूरी देवी, फूलचंद देवी, ममता देवी, राजेश करोड़ी, दिनेश करोड़ी, रवीना देवी, आरती कुमारी, मीनाक्षी कुमारी झोंझिया देवी आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।