मीनापुर में दहेज हत्या का आरोपित गिरफ्तार
मीनापुर हिन्दुस्तान संवाददाता सिवाईपट्टी पुलिस ने शुक्र्रवार को दहेज हत्या के आरोपित घोसौत गांव...
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 03 Dec 2021 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें
सिवाईपट्टी पुलिस ने शुक्र्रवार को दहेज हत्या के आरोपित घोसौत गांव के अवधेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष शमीम अख्तर ने बताया कि बीते 29 नवम्बर को दहेज के लिए अपने छोटे भाई की पत्नी खुशबू कुमारी की हत्या में वह नामजद था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।