एलएस कॉलेज में एबीवीपी की इकाई का पुनर्गठन
मुजफ्फरपुर में एलएस कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का पुनर्गठन किया गया है। स्वाति सिंह को अध्यक्ष, पिंकी कुमारी को उपाध्यक्ष और अन्य सदस्यों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है। महानगर मंत्री शिवांशु सिंह ने दायित्वों की घोषणा की और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

मुजफ्फरपुर। एलएस कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की इकाई का पुनर्गठन किया गया। परिषद की एलएस कॉलेज इकाई का अध्यक्ष स्वाति सिंह और उपाध्यक्ष पिंकी कुमारी, नमन निशांत व रितेश कुमार को बनाया गया है। इसके अलावा इकाई मंत्री युवराज सिंह, अभिनंदन, वंदना, शिवम कुमार, कुंदन कुमार, सौरभ उपाध्याय, एसएफडी संयोजक अनमोल कुमार, सह संयोजक बादल, सुजीत कुमार, प्रमोद कुमार और सोशल मीडिया संयोजक कृष्णा कन्हाई को बनाया गया। दायित्वों की घोषणा महानगर मंत्री शिवांशु सिंह ने की। प्रांत सचिवालय प्रमुख सुशील सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दिया। महानगर विस्तारक रोहन कन्हाई झा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ज्ञानशील एकता के लिए जानी जाती है।
इस पहचान के साथ आगे कॉलेज में काम करना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


