50 पंचायत भवनों में जल्द शुरू होगा आधार केंद्र
मुजफ्फरपुर के पंचायत भवनों में आधार सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आधार से जुड़ी सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी। पहले चरण में 2000 पंचायत भवनों पर ये केंद्र खोले जाएंगे, जिनमें 50 भवन मुजफ्फरपुर में शामिल हैं। आवश्यक उपकरणों की खरीद प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अब ग्रामीण क्षेत्रों में ही आधार से जुड़े काम आसानी से हो सकेंगे। पंचायती राज विभाग ने निर्णय लिया है कि पंचायत सरकार भवनों में भी आधार सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे, ताकि लोगों को शहर का चक्कर न लगाना पड़े। पहले चरण में सूबे में 2000 पंचायत सरकार भवनों पर आधार केंद्र खुलेंगे। मुजफ्फरपुर में करीब 50 पंचायत भवन चिह्नित किए गए हैं।विभाग के निर्देश पर चयनित भवनों में कंप्यूटर, प्रिंटर, फिंगर प्रिंट स्कैनर और आई स्कैनर की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज/स्वरोजगार योजना मद से इन उपकरणों की खरीद होगी।
हालांकि, जिन पंचायत भवनों का चयन किया गया है, उनमें से कई अभी निर्माणाधीन हैं। इन्हें पूरा होने में एक माह से अधिक समय लग सकता है। विभाग का निर्देश है कि इस अवधि में जरूरी संसाधनों की व्यवस्था कर ली जाए, ताकि भवन तैयार होते ही आधार सेवा शुरू की जा सके।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


