ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरमोतीपुर में भाजपा नेता से दुर्व्यवहार पर हंगामा

मोतीपुर में भाजपा नेता से दुर्व्यवहार पर हंगामा

नगर भाजपा अध्यक्ष यशवंत कुमार को अपशब्द कहे जाने से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मोतीपुर थानाध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया। महमदपुर बलमी चौक स्थित एनएच 28 पर टायर जलाकर जाम कर हंगामा...

मोतीपुर में भाजपा नेता से दुर्व्यवहार पर हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 27 Jan 2018 06:28 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर भाजपा अध्यक्ष यशवंत कुमार को अपशब्द कहे जाने से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मोतीपुर थानाध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया। महमदपुर बलमी चौक स्थित एनएच 28 पर टायर जलाकर जाम कर हंगामा किया। प्रदर्शनकारी वरीय अधिकारियों को बुलाने व थानाध्यक्ष अनिल कुमार यादव को निलंबित करने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची मोतीपुर पुलिस को खदेड़ दिया। बरुराज व कथैया थाना की पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही।वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गए सीओ शिवाजी सिंह व बीडीओ राहुल राज ने आक्रोशितों को समझाने का प्रयास किया पर वे नहीं माने। जाम के करीब चार घंटे बाद पहुंचे डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोश शांत कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें