बाइक की ठोकर से जख्मी लोजपा नेता की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

साहेबगंज के नवानगर निजामत वार्ड नौ में 86 वर्षीय महंगु पासवान की बाइक की ठोकर से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। लोजपा के वार्ड अध्यक्ष महंगु रात में लघुशंका करने निकले थे। हादसे में बाइक चालक दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

बाइक की ठोकर से जख्मी लोजपा नेता की मौत

साहेबगंज। नगर परिषद के नवानगर निजामत वार्ड नौ में शुक्रवार की रात बाइक की ठोकर से घायल 86 वर्षीय महंगु पासवान की एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह लोजपा के वार्ड अध्यक्ष थे। पुत्र रंजीत पासवान ने बताया कि पिता रात में लघुशंका करने निकले थे। इसी दौरान बाइक ने ठोकर मार दी। हादसे में बाइक चालक पहाड़पुर मनोरथ पंचायत के सेमरा नन्हकार निवासी बाइक चालक दीपक कुमार और महंगु पासवान घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महंगु को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष सहिंद्र पासवान ने बताया कि वार्ड अध्यक्ष काफी जुझारू थे। उन्हें तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। मामले में रंजीत पासवान ने बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि बाइक चालक दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाइक भी जब्त कर ली गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।