ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुर22 वाहनों से वसूला 80 हजार जुर्माना

22 वाहनों से वसूला 80 हजार जुर्माना

लॉकडाउन को लेकर शुक्रवार को परिवहन विभाग ने चांदनी चौक, बैरिया और जीरोमाइल के अलावा शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर जांच अभियान...

22 वाहनों से वसूला 80 हजार जुर्माना
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 17 Jul 2020 08:03 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन को लेकर शुक्रवार को परिवहन विभाग ने चांदनी चौक, बैरिया और जीरोमाइल के अलावा शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान बगैर मास्क के वाहन चालकों और यात्रियों से जुर्माना वसूला। गाड़ी के कागजात की भी जांच की। बिना काम के सड़क पर तफरी करने वाले को विभाग के अधिकारियों ने हड़काया। डीटीओ रजनीश लाल ने बताया कि दूसरे दिन 22 वाहनों से करीब 80.5 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि बिना जरूरी काम के घर से नहीं निकलें। दूसरे को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें