Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur News70-Year-Old Dies After Bike Accident in Simri Village
सड़क हादसे में जख्मी बुजुर्ग ने पटना में दम तोड़ा

सड़क हादसे में जख्मी बुजुर्ग ने पटना में दम तोड़ा

संक्षेप: सिमरी गांव में बाइक की ठोकर से मधुरापुर निवासी रामविलास पासवान (70) जख्मी हो गए। उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पतोहू गायत्री देवी ने केस दर्ज कराया है। पुलिस...

Sun, 7 Sep 2025 08:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

हथौड़ी। थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में बाइक की ठोकर से जख्मी मधुरापुर निवासी रामविलास पासवान (70) की पीएमसीएच में शनिवार की रात मौत हो गई। पतोहू गायत्री देवी ने रविवार को हथौड़ी थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि ससुर दो सितंबर को घर का सामान खरीदने बाजार गए हुए थे। लौटने के दौरान बाइक की ठोकर से जख्मी हो गए। उन्हें मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां से पटना रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थानेदार विक्की कुमार ने बताया कि एसकेएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बाइक जब्त कर ली गई है। बाइक सवार तीनों युवकों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा।