ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरधर्मशाला चौक पर दिखेगा महिषासुर वध का 7 मिनट का चलंत दृश्य

धर्मशाला चौक पर दिखेगा महिषासुर वध का 7 मिनट का चलंत दृश्य

श्री दुर्गा पूजनोत्सव समिति की ओर से धर्मशाला चौक (संतोषी माता मंदिर परिसर) पर बने पूजा पंडाल में मां दुर्गा अत्याचारी राक्षस महिषासुर का वध करते दिखेंगी। यहां इसका सात मिनट का चलंत दृश्त दिखाया...

धर्मशाला चौक पर दिखेगा महिषासुर वध का 7 मिनट का चलंत दृश्य
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 15 Sep 2019 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

श्री दुर्गा पूजनोत्सव समिति की ओर से धर्मशाला चौक (संतोषी माता मंदिर परिसर) पर बने पूजा पंडाल में मां दुर्गा अत्याचारी राक्षस महिषासुर का वध करते दिखेंगी। यहां इसका सात मिनट का चलंत दृश्त दिखाया जाएगा। यह भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करेगी।

चलंत प्रतिमा के माध्यम से इस बार दिखाया जाएगा कि ब्रह्मा जी से आशीर्वाद प्राप्त कर महिषासुर सभी प्राणियों पर अत्याचार करने लगता है। इस पर सभी मां दुर्गा से बचाने की गुहार लगाते हैं, तब मां दुर्गा महिषासुर के साथ युद्धकर उसका अंत कर देती हैं। यह दृश्य सात मिनट का होगा। यहां ब्रह्मा, मां दुर्गा व राक्षस के अलावा चार फीट की मां दुर्गा की छोटी प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी। यहां पुरानी गुदरी के स्व. मटुक पंडित मूर्ति के बाद उनके पुत्र मुन्ना कुमार कई वर्षों से प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं। सप्तमी से दशमी तक विशेष प्रसाद का भोग लगेगा। पंडाल की विशेषता

धर्मशाला चौक पर चौमुखी गेट बनाया जाएगा। धर्मशाला चौक, स्टेशन रोड व इस्लामपुर की तरफ 150 से 200 फीट लंबा पंडाल बनाया जाएगा, जो 25 फीट ऊंचा होगा। इसमें फूलों व रंग-बिरंगे एलईडी बल्ब से सजावट की जाएगी। यह भक्तों को आकर्षित करेगा। करीब एक दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था में समिति के स्वयंसेवक तैनात रहेंगे।

हर साल चलंत प्रतिमा के माध्यम से भक्तों को शिक्षाप्रद दृश्य दिखाने का प्रयास किया जाता है। इस बार महिषासुर का संहार भक्त देख सकेंगे। पूजा पर करीब पांच से छह लाख का खर्च आता है। -पंकज कुमार उर्फ मिंकू, उपसचिव

1951 से होती आ रही पूजा

धर्मशाला चौक पर 1951 से दुर्गा पूजा होती आ रही है। संरक्षक भोला चौधरी बताते हैं कि 30 साल पहले समिति से जुड़े व 10 वर्षों तक अध्यक्ष रहे। पहले जहां मंदिर परिसर में बांस में शामियाना व बल्बों को लगाकर पूजा होती थी। अब भव्य पूजा होने लगी है। 10 वर्षों से चलंत प्रतिमा से दृश्य दिखाया जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें