Muzaffarpur News: श्रीराम हनुमान मंडल सालासर धाम का स्थापना दिवस मना
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में श्रीराम हनुमान मंडल सालासर धाम का 5वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमत पूजन से हुई और 24 घंटे का अखंड संगीतमय रामायण पाठ शुरू हुआ। समापन गुरुवार को होगा, जिसमें सहयोगकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में भजन और ज्योति जागरण भी होगा।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रीराम हनुमान मंडल सालासर धाम का 5वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। इस दौरान सिकंदरपुर स्थित मंदिर प्रांगण में 24 घंटे का अखंड संगीतमय रामायण पाठ शुरू हुआ। कार्यक्रम संयोजक राकेश शर्मा ने बताया कि मुख्य यजमान के रूप में पवन सिंघानियां, हरी प्रसाद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल व उनके परिवार के सदस्य थे।सुबह हनुमत पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद सुबह 11 बजे से अखंड संगीतमय रामायण पाठ आरंभ हुआ। रामायण पाठ का समापन गुरुवार सुबह 11 बजे होगा। अध्यक्ष मनोहर केजरीवाल ने बताया कि गुरुवार शाम पांच बजे से भूमि, भवन एवं मंदिर कार्य एवं निर्माण में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
उसके बाद ज्योति जागरण एवं भजनों का कार्यक्रम होगा। मौके पर सालासर हनुमान का शृंगार किया जाएगा। मौके पर राजेश कुमार बंका, श्याम भरतीया, गौरी शंकर अग्रवाल, परमानन्द शर्मा, सुरेश अग्रवाल, श्रवण नाथानी, राजेश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, केशव भगेरिया, दीपक केडिया, अशोक नेमानी व मयंक अग्रवाल थे।


