कोठियां में उर्स पर निकाला संदल जुलूस

Feb 09, 2026 08:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

कांटी में हजरत इस्माइल शाह वारसी का 58वां उर्स सोमवार को संपन्न हुआ। हजारों लोगों ने मजार पर चादरपोशी कर सुख-शांति की दुआ मांगी। संदल जुलूस में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। प्रशासनिक शिथिलता के कारण एनएच 27 पर लंबा जाम लग गया।

कोठियां में उर्स पर निकाला संदल जुलूस

कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोठियां में हजरत इस्माइल शाह वारसी का 58वां उर्स सोमवार को संपन्न हो गया। हजारों लोगों ने मजार पर चादरपोशी कर सुख शांति, समृद्धि की दुआएं मांगीं। अहले सुबह मजार कमेटी की ओर से मजार पर संदलपोशी व गुलपोशी की गई। दोपहर में कांटी पुराना चौक से संदल जुलूस निकाला गया। जुलूस के साथ हिंदू व मुस्लिम दोनों समुदाय के सैकड़ों अकीदतमंद मजार शरीफ पहुंचे और संदलपोशी की। शाम में महफिले-समां में मशहूर कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर समां बांध दिया। प्रशासनिक शिथिलता के कारण एनएच 27 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बस, कार व मालवाहक वाहन टरमा चौक से पखनाहा चौक तक घंटों तक रेंगते रहे।

प्रशासन की ओर से पुलिस बल की तैनाती की गई थी, फिर भी दोपहर से शाम तक सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंसी रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।