राष्ट्रीय लोक अदालत : 46 बेंचों में 45 हजार मामलों पर होगी सुनवाई
मुजफ्फरपुर में 13 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 46 बेंचों का गठन किया गया है। ये बेंच 45,589 मामलों की सुनवाई करेंगी। विभिन्न मामलों जैसे इलेक्ट्रिक, निजी वित्त, फैमिली कोर्ट, और बैंकिंग से...

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में 13 सितंबर को आयोजित हो रही राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई के लिए 46 बेंच गठित किए गए हैं। इन बेंचों में जजेज का पैनल 45 हजार 589 मामलों पर सुनवाई करेंगे। प्रधान जिला जज सह जिला विधक सेवा प्राधिकार की अध्यक्ष श्वेता कुमारी सिंह ने मंगलवार को न्यायिक बेंच गठन का आदेश जारी किया। बेंच संख्या एक और आठ में इलेक्ट्रिक से जुड़े केसों की सुनवाई होगी। बेंच संख्या दो में निजी फाइनेंस कंपनी व निजी बैंकों के मामलों की सुनवाई होगी। बेंच तीन में फैमिली कोर्ट के मेट्रीमोनियल मामलों की सुनवाई होगी।
बेंच चार में एमएसीटी केसेज का निपटारा होगा। बेंच पांच में कार्यपालिका से जुड़े लेबर लॉ, फॉरेस्ट एक्ट, माप तौल विभाग, बीएसएनएल एसडीओ कोर्ट आदि की सुनवाई होगी। बेंच छह में सेंट्रल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन बैंक से जुड़े मामलों की सुनवाई होगी। इन चार बैंकों के अतिरिक्त अन्य नेशनल बैंकों से जुड़े मामले बेंच संख्या सात में सुनी जाएगी। उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से जुड़े मामले पर बेंच संख्या नौ में सुनवाई होगी। बेंच संख्या 25 में एसडीजेएम पूर्वी व प्रथम रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्रृष्टि सिन्हा के न्यायालय के सुलहनीय मामलों पर सुनवाई होगी। इसके अलावा अलग-अलग 35 बेंचों में हर तरह के सुलहनीय आपराधिक मामलों पर सुनवाई की जाएगी। इस तरह जजेज का बना है बेंच : बेंच -1 जिला अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम गिरधारी उपाध्याय, बेंच नम्बर -2 जिला अपर सत्र न्यायाधीश -2 राजा राम संतोष कुमार, बेंच-3 जिला अपर सत्र न्यायाधीश -3 नमिता सिंह, बेंच-4 जिला अपर सत्र न्यायाधीश -13 दशरथ मिश्रा,बेंच -5 एसक्लूसिव स्पेशल एक्साईज कोर्ट -3 राहुल कुमार, बेंच -6 एसक्लूसिव स्पेशल कोर्ट -1 एनडीपीएस अमित कुमार सिंह बेंच -7 एसक्लूसिव स्पेशल कोर्ट -2 एनडीपीएस नरेन्द्र पाल सिंह , बेंच-8 स्पेशल जज विद्युत आफताब आलम, बेंच-9 एसक्लूसिव स्पेशल कोर्ट एक्साईज -1 मिथलेश कुमार, बेंच -10 सीजेएम राज कपूर , बेंच -11 एसीजेएम -1 पूर्वी पंकज कुमार तिवारी, बेंच -1 एसीजेएम- 1 पश्चिमी सिम्मी कुजूर, बेंच -13 एसीजेएम-9 पूर्वी राजेश कुमार दूबे, बेंच14 एसीजेएम -10 पूर्वी राघवेन्द्र शरण पाण्डेय, बेंच-15 एसीजेएम-7 पूर्वी कुमार गिरिन्द्र गौरव,बेंच-16 एसीजेएम -15 पूर्वी सुशील कुमार श्रीवास्तव, बेंच -17 एसीजेएम-2 पश्चिमी सुभाष कुमार , बेंच-18 एसीजेएम -4 पश्चिमी मृत्युंजय कुमार,बेंच-19 एसीजेएम -5 पश्चिमी कुमारेष ,बेंच-20 एसीजेएम -8 पश्चिमी श्वाती सुरेनद्रा, बेंच -21 एसीजेएम पश्चिमी निधी नवनीत, बेंच-2 2 एसक्यूसन मुंसिफ सुमित कुमार, बेंच-23 न्यायिक दंडाधिकारी पूर्वी अम्रितांशा, बेंच-24 न्यायिक दंडाधिकारी पूर्वी कणिका शर्मा, बेंच -25 मुंसिफ पश्चिमी प्रिंस भारती भारती, बेंच-26 न्यायिक दंडाधिकारी पूर्वी कुमारी सावित्री,बेंच -27 न्यायिक दंडाधिकारी पूर्वी विनय कुमार, बेंच- 28 न्यायिक दंडाधिकारी पश्चिमी अंजली सिंहा, बेंच-29 न्यायिक दंडाधिकारी पूर्वी अजीत कुमार, बेंच -30 न्यायिक दंडाधिकारी पश्चिमी जय प्रकाश, बेंच-31 न्यायिक दंडाधिकारी पूर्वी पंकज कुमार पंडित, बेंच-32 न्यायिक दंडाधिकारी पूर्वी मंजूर आलम,बेंच-33 न्यायिक दंडाधिकारी पूर्वी सिदार्थ शर्मा, बेंच-34 न्यायिक दंडाधिकारी पूर्वी स्विटी कुमारी, बेंच-35 न्यायिक दंडाधिकारी पूर्वी स्नेहा सिंह,बेंच-36 न्यायिक दंडाधिकारी पूर्वी शिव प्रिया,बेंच-37 न्यायिक दंडाधिकारी पूर्वी मणि शंकर मणि, बेंच-38 न्यायिक दंडाधिकारी पूर्वी प्राची आचार्या, बेंच-39 न्यायिक दंडाधिकारी पश्चिमी स्नेहा सुमन, बेंच -40 न्यायिक दंडाधिकारी पश्चिमी एश्वर्या प्रिया , बेंच-41 न्यायिक दंडाधिकारी पश्चिमी अर्पिता सिंहा, बेंच-42 न्यायिक दंडाधिकारी पूर्वी अर्चना कुमारी, बेंच-43 न्यायिक दंडाधिकारी पूर्वी पियूष रंजन, बेंच-44 न्यायिक दंडाधिकारी पूर्वी भवेश चंद्रा, बेंच-45 न्यायिक दंडाधिकारी पूर्वी अंजलि कुमारी, बेंच-46न्यायिक दंडाधिकारी पूर्वी सुप्रिया शेखर को शामिल किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




