ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरगोरौल में विशेष अभियान में 4167 बच्चों का स्कूल में नामांकन

गोरौल में विशेष अभियान में 4167 बच्चों का स्कूल में नामांकन

शिक्षा विभाग ने नामांकन अभियान चलाकर कई वैसे बच्चों को भी विद्यालय से जोड़ा जो विद्यालय से बाहर थे। एक जुलाई से 15 जुलाई तक गोरौल के शिक्षकों ने डोर टू डोर सर्वे कर बच्चों को स्कूल से जोड़ा। इसका...

गोरौल में विशेष अभियान में 4167 बच्चों का स्कूल में नामांकन
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 06 Aug 2020 04:03 PM
ऐप पर पढ़ें

शिक्षा विभाग ने नामांकन अभियान चलाकर कई वैसे बच्चों को भी विद्यालय से जोड़ा जो विद्यालय से बाहर थे। एक जुलाई से 15 जुलाई तक गोरौल के शिक्षकों ने डोर टू डोर सर्वे कर बच्चों को स्कूल से जोड़ा। इसका बेहतर परिणाम भी मिला और पूरे प्रखंड में वर्ग एक से आठ तक में कुल 4167 नए बच्चों का नामांकन संभव हो सका।

विभाग ने उपलब्ध करवाए गए प्रपत्र के आधार पर डोर टू डोर सर्वे के दौरान ही बच्चों का नामांकन किया गया था। अभियान के दौरान प्रखंड के 105 प्रारंभिक विद्यालयों में कुल 4167 बच्चों का नामांकन किया गया। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दोगुनी है। अभियान के दौरान प्रवासी कामगारों के परिवार का विशेष ध्यान रखा गया जो बाहर से अपने गांव परिवार के साथ लौटे थे। अभियान की नोडल प्रदाधिकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन) कुमारी दीप्ति ने यह जानकारी दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें