Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur News350th Martyrdom Day of Sikh Guru Tegh Bahadur Celebrated with Nagar Kirtan in Muzaffarpur
नगर कीर्तन ने शहर का किया भ्रमण, जगह-जगह स्वागत

नगर कीर्तन ने शहर का किया भ्रमण, जगह-जगह स्वागत

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में सिखों के नौवें गुरु श्री तेगबहादुर महाराज के 350वें शहीदी दिवस पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें सिख समुदाय के अलावा अन्य समुदाय के लोग भी शामिल हुए। नगर कीर्तन का स्वागत विभिन्न स्थलों पर किया गया और शबद कीर्तन का आयोजन भी हुआ।

Dec 05, 2025 11:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिखों के नौवें गुरु श्री तेगबहादुर महाराज के 350वें शहीदी दिवस समारोह के दूसरे दिन शुक्रवार को रमना गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकला। इसमें सिख समुदाय के साथ दूसरे समुदाय के लोग भी शामिल हुए। पूरे रास्ते सभी बोले से सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे लगाते रहे। रमना गुरुद्वारा के प्रबंधक गुरुजीत सिंह साई ने बताया कि नगर कीर्तन दोपहर एक बजे गुरुद्वारा से निकलकर हरिसभा चौक, कल्याणी चौक, मोतीझील ओवरब्रिज होते हुए कंपनीबाग पहुंचा। कंपनीबाग से निकलकर सूतापट्टी, सरैयागंज, छाता बाजार, गरीबनाथ मंदिर, सोनारपट्टी, पुरानी बाजार, शुक्ला रोड, छोटी कल्याणी, हरिसभा चौक होते हुए पुन: गुरुद्वारा पहुंचा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गुरुद्वारा प्रबंधक ने बताया कि नगर कीर्तन में लुधियाना का पाइप बैंड और आगरा का खालसा गतका आकर्षण का केन्द्र रहा। नगर कीर्तन का जगह-जगह हुआ स्वागत नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया। सूतापट्टी में व्यवसायियों ने अल्पाहार से स्वागत किया। छाता बाजार में अकलियत समाज के लोगों ने स्वागत किया। गरीबनाथ मंदिर के समीप फूल विक्रेताओं ने स्वागत किया और फूलों की बारिश की। सोनारपट्टी में भी जगह-जगह स्वागत किया गया। नगर कीर्तन एक बजे चला, जो देर शाम गुरुद्वारा लौटा। भाई बलजीत सिंह व भाई कुलविंदर सिंह ने किया गायन गुरुद्वारा प्रबंधक ने बताया कि यूएसए से आए भाई बलजीत सिंह, खरार के भाई कुलविंदर सिंह के रागी जत्थे ने सुबह और शाम में शबद कीर्तन किया। गुरु का दिवान सजाया गया। उनके द्वारा गुरुवाणी का गायन किया गया। उत्तराखंड के भाई फतेहजीत सिंह एवं राय बरेली की बीबी रिमल कौर ने भी शबद कीर्तन किया। रात्रि 11 बजे तक शबद कीर्तन चला। इसके बाद गुरु के लंगर का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक ने बताया कि शनिवार की शाम अखंडपाठ सााहेब का समापन होगा। सुबह आठ बजे कीर्तन शुरू हो जाएगा।