झांसा देकर यौन शोषण, गर्भपात करा शादी से इनकार
मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया गया। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराया गया, लेकिन युवक शादी से इनकार कर रहा है। युवती ने महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें मो. असलम को आरोपित बनाया गया है।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 32 वर्षीया युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। अब युवक उससे शादी से इनकार कर रहा है। इस संबंध में युवती ने महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें गांव के मो. असलम को आरोपित बनाया है।एफआईआर में युवती ने कहा है कि दस जनवरी 2023 से ही असलम शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था। इससे वह गर्भवती हो गई। उसने शादी का दबाव डाला। असलम ने कहा कि गर्भपात कराने पर वह शादी कर लेगा।
13 जुलाई 2025 को एक निजी अस्पताल में उसका गर्भपात करा दिया गया। इसके बाद असलम शादी से इनकार कर दिया। उसके परिजन भी उसे शादी करने से मना कर रहे हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Arun Kumar Jhaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


