ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरपशुचारा लेकर लौट रहे नाव सवार 30 लोग डूबे, सभी सुरक्षित

पशुचारा लेकर लौट रहे नाव सवार 30 लोग डूबे, सभी सुरक्षित

औराई में बागमती की दक्षिणी उपधारा में डूबी निजी नाव तीन घंटे तक चला तलाशी

पशुचारा लेकर लौट रहे नाव सवार 30 लोग डूबे, सभी सुरक्षित
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 23 Oct 2021 03:40 AM
ऐप पर पढ़ें

बागमती की दक्षिणी उपधारा में मधुबन प्रताप घाट पर शुक्रवार दोपहर पशु चारा लेकर लौट रहे ग्रामीणों की नाव बीच धारा में अनियंत्रित होकर डूब गई। नाव पर करीब 30 लोग सवार थे। हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई। किनारे पर खड़े लोगों ने डूब रहे लोगों को बाहर निकाला। तेज धारा में कई लोग काफी दूर बहकर चले गए जो तैर कर बाहर निकले। इस दौरान कई लोगों के डूबने की आशंका पर नावों से व गोताखोर की मदद से तलाशी अभियान शुरू की गई। करीब तीन घंटे बाद गांव में सभी के सुरक्षित होने की बात सामने आने पर तलाशी अभियान रोकी गई और लोगों ने राहत की सांस ली।

ग्रामीणों ने बताया कि नाव पर गांव के ही करीब 30 लोग सवार थे। सभी हरा चारा लेकर बागमती परियोजना दक्षिणी बांध की तरफ आ रहे थे। हादसे में बची पटोरी गांव की शोभा देवी ने बताया कि घास लेकर मधुबन प्रताप गांव आने के लिए नाव पर सभी सवार हुए थे। घाट के इस पार से उस पार तक नाव को आरपार करने के लिए तार लगाया गया है जिसके सहारे नाव को नियंत्रित किया जाता है। लोगों ने बताया कि धारा तेज होने के कारण तार छूट गया और नाव अनियंत्रित हो गई। नाव बहकर चचरी पुल में फंसी और डूबने लगी। लोग नदी में कूदने लगे।

इसके बाद गोनौर सहनी, अजय सहनी, भूनेश्वर सहनी, बबलू सहनी, बहादुर सहनी, कौशल सहनी, सन्नी सहनी, रंजय सहनी, पप्पू सहनी, चंदु सहनी आदि गोताखोरों की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया। कई लोग खुद तैर कर निकले। इस दौरान कुई लोगों का पता नहीं चला जिससे डूबने की अफवाह फैल गई।

बीडीओ महेश्वर पंडित व थानाध्यक्ष राजेश कुमार भी दल बल के साथ पहुंचे। बीडीओ ने बताया कि सभी लोग मवेशी के लिए चारा लाने गए थे। नाव डूबने के बाद सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। कोई क्षति नहीं हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें