स्कूल गई शिक्षिका का अपहरण, गांव के युवक पर आरोप
May 06, 2026 09:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके से 23 वर्षीय शिक्षिका का अपहरण किया गया है। उसके पिता ने एफआईआर दर्ज कराई है। वह मंगलवार को सुबह स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और गांव के युवक मुन्ना कुमार को आरोपित किया है।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके से स्कूल गई 23 वर्षीय शिक्षिका का अपहरण कर लिया गया है। मामले में उसके पिता ने सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनकी पुत्री एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। बीते मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं मिला। एफआईआर में उन्होंने गांव के ही युवक मुन्ना कुमार को आरोपित किया है। पुलिस ने बताया कि एफआईआर कर जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


