Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur News23 New Assistant Engineers Appointed in Muzaffarpur and Surrounding Districts
मुजफ्फरपुर समेत आठ जिलों में पीएचईडी में 23 नए सहायक अभियंता तैनात

मुजफ्फरपुर समेत आठ जिलों में पीएचईडी में 23 नए सहायक अभियंता तैनात

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में 23 नए सहायक अभियंता तैनात किए गए हैं। इनकी नियुक्ति मुजफ्फरपुर समेत आठ जिलों में रिक्त पदों पर की गई है। पिछले महीने 9 जेई को निलंबित किया गया था, जिसके बाद सहायक अभियंताओं की बड़े पैमाने पर तैनाती हुई है।

Jan 07, 2026 11:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वसं। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) में 23 नए सहायक अभियंता तैनात किए गए हैं। मुजफ्फरपुर समेत आठ जिलों में रिक्त पदों पर इन सहायक अभियंताओं की तैनाती हुई है। शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, हाजीपुर, मोतिहारी, मधुबनी और बेतिया जिले में ये पदाधिकारी भेजे गए हैं। पिछले माह दो जिलों के कार्यपालक अभियंता समेत 9 जेई नल जल योजना में लापरवाही व मनमानी के आरोपों में निलंबित किए गए थे। उसके बाद बड़े पैमाने पर सहायक अभियंताओं की पदस्थापना हुई है। अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार के अनुसार, इन अभियंताओं के पदस्थापना की अधिसूचना मंगलवार को जारी हुई है। मुजफ्फरपुर जिले में पीएचईडी के अंतर्गत अवर प्रमंडल कांटी (मोतीपुर) में नित्यानंद प्रकाश, मोतीपुर में प्राक्कलन पदाधिकारी अमित कुमार, अवर प्रमंडल मुजफ्फरपुर में प्रकाश कुमार, मुजफ्फरपुर में प्राक्कलन पदाधिकारी निक्की कुमारी पदस्थापित किए गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, हाजीपुर, मोतिहारी, मधुबनी और बेतिया में भी तैनाती हाजीपुर में प्राक्कलन पदाधिकारी के पद पर मो. अदनान, लालगंज में प्रहर्ष शुक्ला, मधुबनी अवर प्रमंडल में मो.बदिउज्ज्मां, अवर प्रमंडल कांटी (मोतीपुर) में नित्यानंद प्रकाश, पुपरी (सीतामढ़ी) में मोनू कुमार, तरियानी (शिवहर) में मो.नौशाद अंसारी, पिपराही (शिवहर) में अभिनंदन कुमार अभय, अवर प्रमंडल दरभंगा में राजेश कुमार, लौकही (झंझारपुर) में विकास कुमार, नरकटियागंज (बेतिया) में बृजमोहन सिंह, समस्तीपुर में निशा कुमारी, सीतामढ़ी में प्राक्कलन पदाधिकारी अंजली राज, मोतीपुर में प्राक्कलन पदाधिकारी अमित कुमार, अवर प्रमंडल सीतामढ़ी में मनमीत राज मिश्रा, फुलपरास (झंझारपुर) में मानसी झा, लहेरियासराय (दरभंगा) में विवेक कुमार, दरभंगा में संबोधि कमल, बेनीपट्टी (मधुबनी) में छोटे कुमार, बेनीपुर (दरभंगा) में कृष्णा कुमार, बेतिया में श्वेता सुमन, ढाका में आरती कुमारी पदस्थापित की गई हैं।