ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुर226 लाभुकों के कागजात की हुई जांच

226 लाभुकों के कागजात की हुई जांच

नगर निगम कार्यालय में शनिवार सुबह स्वच्छ भारत मिशन के तहत कैंप लगाया गया। इस दौरान शौचालय निर्माण के लिए चयनित 226 लाभुकों के कागजात की जांच की गई। साथ ही 117 लाभुक को पहले व 107 को दूसरे किस्त की...

226 लाभुकों के कागजात की हुई जांच
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 26 Aug 2018 01:52 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम कार्यालय में शनिवार सुबह स्वच्छ भारत मिशन के तहत कैंप लगाया गया। इस दौरान शौचालय निर्माण के लिए चयनित 226 लाभुकों के कागजात की जांच की गई। साथ ही 117 लाभुक को पहले व 107 को दूसरे किस्त की राशि उनके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भोजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

उधर, दोपहर बाद कैम्प को लेकर निगम परिसर में भीड़ न दिख मेयर सुरेश कुमार चौंक गए। इसकी जानकारी लेने के लिए उन्होंने विभाग के विजय कुमार को अपने कक्ष में बुलाया। इसके थोड़ी देर बाद विभाग में कार्यरत लिपिक सुमन कुमार श्रीवास्तव वहां पहुंचे। मेयर ने जब उनसे कैम्प के बारे में पूछा तो उसने बताया कि लाभुक आए थे। कागजात की जांच के बाद उन्हें भेज दिया गया। वहीं, नगर आयुक्त संजय दूबे ने कहा कि कागजात की जांच के लिए कैम्प लगाया गया था। आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में राशि भेजी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें