यूपी के तीन जिलों के 22 पशु तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने मुजफ्फरपुर-हाजीपुर फोरलेन पर तीन ट्रकों पर लदे 80 मवेशियों के साथ उत्तर प्रदेश के तीन जिलों के 22 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। सूचना पर व

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पुलिस ने मुजफ्फरपुर-हाजीपुर फोरलेन पर तीन ट्रकों पर लदे 80 मवेशियों के साथ उत्तर प्रदेश के तीन जिलों के 22 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। सूचना पर वाहनों के जांच के दौरान फकुली चेकपोस्ट पर पुलिस ने मवेशी लदे तीन ट्रकों को रोका। पुलिस ने ट्रकों से 32 भैंस और 28 पाड़ा-पाड़ी बरामद किए। इन मवेशियों को किशनगंज के रास्ते बांग्लादेश भेजा जाना था।एसडीपीओ पश्चिमी-2 अनिमेश चंद्र ज्ञानि ने बताया कि ट्रकों में पशुओं को ठूंस-ठूंसकर लादा गया था। इससे कई मेवशी चोटिल भी हो गए हैं। इनमें आधा दर्जन की स्थिति बेहद खराब है। तस्करों ने पूछताछ में पशुओं के परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया।
गिरफ्तार पशु तस्करों में उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के मलिहाबाद थाना इलाके के प्रिंस यादव, मुकेश यादव, प्रज्ञा यादव उर्फ प्रमुख, रसुल, अनुराग यादव, मोती लाल, रामबालक, गखतराग थाना इलाके के अशोक कुमार उर्फ छोटू, सार्थक यादव उर्फ शलेन्द्र, गुरुवत्सगंज इलाके के गंगा सागर, गोसांईगंज थाना इलाके के बबलू शर्मा, संतराम, मो. हनीब, मो. अतिब, मो. रहीम, मो. शकील, जवबीर, मो. फिरोज, मो. लियाकत, कानपुर जिले के धर्रा थाना इलाके के बाबू सिंह, चकेरी थाना इलाके के जितेंद्र कुमार, मैनपुरी जिले के किसली थाना इलाके के अमीन अली शामिल हैं। एसडीपीओ ने बताया कि इस संबंध में फकुली थाना में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में पशु तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


